Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के कट बंद करने पर किसानों का प्रदर्शन:बागपत में रातभर दिया पहरा; आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बागपत के गांगनौली अंडरपास के पास कट बंद करने की सूचना के बाद क्षेत्रवासियों ने रातभर पहरा दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर कट को बंद नहीं होने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। अधिकारी इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं। पुसार बराल मार्ग पर गांगनौली गांव के अंडरपास के पास क्षेत्रवासी लंबे समय से कट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस कट से करीब 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सोमवार देर शाम क्षेत्रवासियों को सूचना मिली कि अधिकारी कट बंद कराने के लिए मशीन लेकर पहुंच रहे हैं। इसके बाद भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी गांगनौली कट के पास जमा हो गए। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने इस कट को स्थायी रूप से चालू रखने का आश्वासन दिया था। अब एक्सप्रेस-वे शुरू होने से पहले इसे बंद करने की तैयारी चल रही है, जो 40 गांवों के लोगों से वादाखिलाफी है। किसानों और स्थानीय लोगों ने रातभर कट के पास डेरा डाले रखा और अधिकारियों को इसे बंद न करने की चेतावनी दी। फिलहाल, कट को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। यह कॉरिडोर दिल्ली से देहरादून तक के सफर को आसान बनाएगा और जाम की समस्या को कम करेगा। अब देखना होगा कि किसानों का यह विरोध कब तक जारी रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम सेमेस्टर परीक्षा कल से शुरू:पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने केंद्राध्यक्ष नियुक्ति के निर्देश दिए
    Next Article
    IITBHU में यूथ पार्लियामेंट चुनाव पर विवाद:छात्रों ने डायरेक्टर ऑफिस घेरा, फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment