Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दामाद ने सास की गोली मारकर की थी हत्या:महोबा पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को 10 दिन बाद पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा पुलिस ने बिलबई गांव में हुई महिला हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सास की गोली मारकर हत्या की थी। मामले को सर्पदंश दिखाने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी दामाद गोलू उर्फ भूपेंद्र रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यह घटना 23 मार्च की है। जब श्यामवती (50) का शव खेत में फसल काटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आरोपी दामाद ने उस समय यह अफवाह फैलाई थी कि महिला की मौत सांप के काटने से हुई है, जिससे परिजन भी शुरुआत में गुमराह हो गए थे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के शरीर पर खून के निशान देखकर संदेह हुआ। इसके बाद पोस्टमार्टम और एक्स-रे कराया गया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि श्यामवती की मौत 12 बोर के तमंचे की गोली लगने से हुई है। मृतका के पुत्र नीरज और बहू रोशनी ने दामाद भूपेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि आरोपी की पत्नी मीरा अपने बेटे के साथ मायके आई थी और बाद में लापता हो गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने ससुराल पक्ष को खत्म करने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को करिया पठवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया डीआईओएस शिवनारायण सिंह का तबादला:सहायक शिक्षा निदेशक की मिली जिम्मेदारी, स्कंद शुक्ल नए जिला विद्यालय निरीक्षक
    Next Article
    अपहरण कर रेप करने वाले को 7 साल की सजा:आजमगढ़ में चार गवाहों ने दी गवाही, 2015 में हुई थी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment