Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दामाद ने ससुर का कान चबाकर किया घायल:बेटी को घर लाते समय हमला, बाराबंकी के कोठी में दहेज मांग को लेकर चल रहा था विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने ससुर का कान चबाकर घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब ससुर अपनी बेटी को ससुराल से घर वापस ला रहे थे। पुलिस ने दामाद निखिल तिवारी और समधी गुड्डू तिवारी उर्फ सरवन तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार शाम से मामले की जांच शुरू कर दी है। दहेज मांग को लेकर चल रहा था विवाद फिरोजाबाद गांव निवासी जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी नेहा का विवाह हाल ही में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी निखिल तिवारी से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नेहा को प्रताड़ित कर रहे थे। दामाद ने कान चबाकर किया घायल बुधवार को नेहा के बुलाने पर जगदंबा प्रसाद द्विवेदी उसे लेने ससुराल पहुंचे। बेटी को बाइक पर बिठाकर घर लौटते समय, कोठी थाना क्षेत्र के पहला गांव के पास दामाद निखिल तिवारी और समधी गुड्डू तिवारी ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान दामाद निखिल ने जगदंबा प्रसाद द्विवेदी के कान को दांतों से चबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को उपचार के लिए भेजा गया। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज घटना की सूचना मिलने पर कोठी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कोठी इंस्पेक्टर अमित सिंह भदौरिया ने जगदंबा प्रसाद द्विवेदी की शिकायत पर आरोपी दामाद निखिल तिवारी और समधी गुड्डू तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। इंस्पेक्टर कोठी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 118(1), 352, 351 (2) दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है। दो दिनों तक भूखा रखकर प्रताड़ित करने का आरोप नवविवाहिता नेहा द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दो दिनों तक भूखा रखा। पीड़िता के अनुसार, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपने पिता को सूचना दी, जिसके बाद वह उसे लेने पहुंचे। नेहा का कहना है कि जब उसके पिता उसे लेकर वापस लौट रहे थे, तभी पति और ससुर ने पीछा करते हुए रास्ते में रोककर कहासुनी की और फिर मारपीट शुरू कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मासूम से रेप, दोषी को 10 साल कैद:पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    भारत 2028 में वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा:एशिया का चौथा देश बनेगा, भुवनेश्वर में होगा आयोजन; अब तक मेडल नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment