Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दामाद ने ससुराल में खाया सल्फास, हालत बिगड़ी:ललितपुर में उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, पत्नी मायके में रह रही थी

    3 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में सोमवार शाम एक दामाद ने ससुराल में सल्फास का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी शव से लिपटकर रोने लगी। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम डेमना निवासी 35 वर्षीय नरेश पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। वह आठ दिन पहले ललितपुर जिले के ग्राम सतरवांस स्थित अपनी ससुराल आया था। सोमवार शाम उसने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर रही मामले की जांच उसे पहले बिरधा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी कुछ महीनों से मायके में रह रही थी। नरेश आठ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आया था। परिजनों के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था और संभवतः शराब के नशे में किसी बात से नाराज होकर उसने सल्फास की गोलियों खा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में दो दिन की पुलिस कस्टडी:तीनों आरोपियों से डिजिटल साक्ष्य बरामदगी आवश्यक, बाकी 13 की जमानत खारिज
    Next Article
    पीएम मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण:बुलंदशहर में कार्यक्रम स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment