Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में होता हादसा,तो जा सकती थी सैकड़ों की जान:किनारी बाजार में कल रात गिरी थी बिल्डिंग, हिलने लगी थी पास के मकान की खिड़कियां

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के किनारी बाजार में गुरुवार देर रात करीब 12:45 बजे एक चार मंजिला पुरानी इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के समय बाजार बंद होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। लेकिन पास की दुकानों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फिलहाल पुलिस ने रास्ता बैरिकेड कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरी हुई इमारत करीब 150 साल पुरानी थी और सामान्य रूप से भी खाली ही रहती थी। लोगों का आरोप है कि इसके पीछे पिछले करीब एक साल से चल रहे निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और हादसा भी लापरवाही बरती गई है। बताया जा रहा है कि दिन में यहां मजदूर काम कर रहे थे, जबकि हादसा रात में हुआ। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप ने बताया, “अचानक तेज आवाज आई और चारों तरफ धुआं फैल गया। हम पास में ही थे, बिल्डिंग गिरते ही हमारी धड़कनें तेज हो गईं। भगवान की कृपा से हम बाल-बाल बच गए। वहीं हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। हादसे में एक सजावट के सामान की दुकान पूरी तरह मलबे में दब गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया। वहीं बगल में स्थित ‘पंजाब बूट हाउस’ नाम की फुटवियर दुकान भी प्रभावित हुई है। दुकान के सामने मलबा जमा होने के कारण उसे खोला नहीं जा सका है और उसमें दरार आने की आशंका जताई जा रही है। दुकान में काम करने वाले पूरन ने बताया, “मालिक ने फोन कर जानकारी दी तो हम तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां देखा कि मलबा हटाने के लिए ट्रॉलियां लगाई गई थीं और जेसीबी भी काम कर रही थी। फिलहाल दुकान के सामने मलबा पड़ा है, इसलिए दुकान नहीं खुल पाई है। खुलने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लग सकेगा। स्थानीय निवासी जगदीश का कहना है कि बिल्डिंग गिरने से फुटवियर की दुकान में दरार आना तय है। वहीं सजावट की दुकान के मालिक के बेटे हर्षित ने बताया कि उनकी दुकान में काफी सामान था, जो पूरी तरह मलबे में दब गया है। घटना के बाद मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे रास्ता भी बंद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए मलबा हटाने का काम शुरू कराया। फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर स्थानीय लोग इसे निर्माण कार्य में लापरवाही का नतीजा मान रहे हैं। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि मलबे में दबे सामान के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में किसानों ने सौंपा ज्ञापन:बेमौसम बारिश के मुआवजे और स्मार्ट मीटर रोकने की मांग
    Next Article
    रेप केस में सह आरोपी पूजा तोमर कोर्ट में पेश:वकील ने जमानत याचिका वापस ली, अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment