Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थप्पड़ के बदले भतीजी का गला काटा:आगरा में किराए को लेकर झगड़ा, 8 साल की बच्ची को मारकर लाश कनस्तर में छिपाई

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह बदला है। 10 दिन पहले बकाया किराए को लेकर मामूली विवाद में बच्ची के चाचा ने किराएदार को थप्पड़ मारा। कमरे पर ताला लगा दिया। किराएदार को ये सब नागवार गुजरा। उसने किराया तो दे दिया, लेकिन देख लेने की धमकी भी दी। 24 मार्च को बच्ची का गला काटकर कनस्तर में भर दिया। परिजनों ने हत्या में उसके एक साथी के भी शामिल होने की आशंका जताई है। आरोपी किराएदार सुनील (29) फरार है। 1 साल से किराए पर रह रहा परिवार सिद्धार्थनगर गोबर चौकी निवासी जूता कारोबारी के दो मकान हैं। घर में ही जूते बनाते हैं। सभी भाई मिलकर काम करते हैं। करीब 3 लाख रुपए महीने का टर्नओवर है। एक मकान में वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। सामने वाले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनकी फैक्ट्री और गोदाम है, जबकि ऊपर के दो कमरे किराए पर दिए हैं। इसी में से एक कमरे में आरोपी सुनील रहता था। सुनील पेशे से पेंटर का काम करता है। बच्ची के पिता ने बताया- सुनील का पूरा परिवार उनके ही मोहल्ले में रहता है। कोविड काल के दौरान इन्होंने 25 लाख रुपए में अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद ये लोग किराए पर रह रहे थे। करीब एक साल पहले सुनील के माता-पिता यहां किराए पर रहने आए। तब सुनील उनके साथ नहीं था। मगर, पिछले कुछ समय से सुनील भी यहां आकर रहने लगा था। ये एक कमरे का किराया 2200 रुपए देते थे। माता-पिता दूसरे बेटे के पास गए, अकेला रह रहा था सुनील बच्ची के पिता जूता कारोबारी ने बताया कि सुनील ने 3 महीने से मकान का किराया नहीं दिया था। उसके माता-पिता भी अपने दूसरे बेटे के पास चले गए थे। सुनील अकेले ही रह रहा था। 13 मार्च को उन्होंने सुनील से किराया मांगा। किराया न देने पर उन्होंने घर का ताला लगा दिया था। उसे घर में नहीं जाने दिया था। बाद में आरोपी नशे में आया और हंगामा करने लगा। कहने लगा कि घर में नहीं घुसने दिया तो पुलिस को बुला लेगा। मगर इसको लेकर आरोपी सुनील का विवाद भी हुआ था। विवाद में छोटे भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया था। तब आरोपी ने देख लेने की धमकी दी थी। पिता बोले- मुझे नहीं पता अंदर बदले की आग थी बच्ची के पिता ने बताया कि 22 मार्च को आरोपी सुनील अपने पिता को लेकर आया। उसने बकाए किराए के 5 हजार रुपए दिए। इसके बाद वो यहां पर रहने लगा। मुझे क्या पता था कि उसके मन में बदले की आग जल रही है। 24 मार्च को आरोपी ने बेटी को 50 रुपए दिए थे। उससे चिप्स और दो प्लास्टिक के गिलास मंगवाए थे। मुझे शक है कि बेटी जब चिप्स और गिलास लेकर उसके कमरे में गई होगी तो उसको बंधक बना लिया होगा। आरोपी ने उसी दिन बेटी की हत्या कर दी थी। चाकू मांगने आया, नहीं दिया तो नया लाया पिता ने बताया कि आरोपी ने 24 मार्च की शाम करीब 5 बजे बच्ची के मां से चाकू मांगा। मगर उस समय वो बच्ची को लेकर परेशान थी। उन्होंने चाकू देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी बाजार से नया चाकू खरीदकर लाया था। उसी से मेरी बेटी का गला रेता। बच्ची की मां ने खून के छींटे साफ करते देखा था जूता कारोबारी का कहना है कि 24 मार्च की शाम को बच्ची की मां ने सुनील को कपडे़ धोते हुए भी देखा था। उनका कहना है कि हत्या के बाद आरोपी अपने कपड़ों से खून के छींटे साफ कर रहा था। मगर, उस समय उनको उस पर शक नहीं हुआ। शव ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था माना जा रहा है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाना चाहता था। मगर, मोहल्ले में बच्ची के लापता होने की खबर पर पुलिस एक्टिव हो गई थी। इस कारण वो कनस्तर को कमरे से बाहर नहीं ले जा पाया। अब पढ़िए पूरा मामला… सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी निवासी व्यक्ति का जूते का कारखाना है। 24 मार्च की दोपहर 2 बजे उनकी 8 साल की बेटी कुछ बच्चों के साथ खेलने लगी। काफी देर तक वो दिखाई नहीं दी। पहले परिजनों को लगा कि बेटी ट्यूशन पढ़ने चली गई है। साढ़े चार बजे तक जब लौटकर नहीं आई, तो मां को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाशा। ट्यूशन टीचर से बात की। पता चला कि बच्ची ट्यूशन पढ़ने नहीं आई है। पूरे मोहल्ले में तलाशा…CCTV में दिखी बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और पुलिस ने आसपास के इलाके को देखा। सीसीटीवी में दोपहर 2 बजे बच्ची एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती दिखी। इसके बाद वापस चली जाती है। बच्ची को खोजने का नाटक करता रहा सुनील जूता कारोबारी ने बताया कि जिस दिन बेटी लापता हुई, वह बहन की शादी के लिए अंगूठी बनवाने सुनार के पास गए थे। उन्होंने कहा कि मेरे पास फोन पहुंचा कि बड़ी बेटी लापता है। मैं तुरंत घर आ गया। बस्ती के लोग एकत्रित थे। सब बच्ची की तलाश में जुट गए। आरोपी किराएदार सुनील भी उनके साथ बच्ची की तलाश कराने का नाटक करता रहा। वो उनके साथ पुलिस थाने तक गया। मगर, वो थाने के अंदर नहीं गया। पुलिस ने जब बच्ची के गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा करने को दिए तब भी आरोपी उनके साथ था। वो पोस्टर चस्पा करने भी साथ गया। कनस्तर में मिली बेटी की लाश जूता कारोबारी ने बताया कि जब पुलिस मोहल्ले के घरों की जांच करने लगी तो सुनील दिखाई नहीं दिया। वह अपने कमरे पर ताला लगाकर चला गया। मेरे शक जाहिर करने पर पुलिस ने 25 मार्च की रात 9 बजे किराएदार के कमरे का ताला खोला। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई, तो कनस्तर में बेटी की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी थी। उसके ऊपर एक लाल रंग की रजाई रखी थी। सुनील का हो चुका था तलाक मृतका के पिता ने बताया कि सुनील का पत्नी से विवाद चल रहा था। करीब 1 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह अकेला रह रहा था। पुलिस सुनील की जानकारी के लिए उसके ससुराल भी गई है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दो कट के निशान मिले हैं। शॉकिंग और हेमरेज से मौत होना पाया गया है। रेप की आशंका के चलते सैंपल फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। बेटी की लाश देखकर मां बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    SDM अनुपम मिश्रा की मां बोलीं- बहू ने तेजाब फेंका:40 लाख के जेवर ले गई; दिव्या कहती थी, मां-बाप को वृद्धाश्रम भेज दो
    Next Article
    बिठूर गैंगरेप: हॉस्टल में 5 घंटों तक किशोरी से हैवानियत:प्राइवेट पार्ट में मिले चोट के निशान, फरार आरोपियों की तलाश में लगी चार टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment