Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा की लापरवाही, आगरा कोर्ट ने की कार्रवाई:पॉक्सो केस में गवाही को नहीं हुए हाजिर, वेतन रोकने के दिए आदेश

    1 hour ago

    2

    0

    पॉक्सो केस में गवाही के लिए पेश नहीं होने पर अदालत ने दरोगा की लापरवाही को गंभीर मानते हुए सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि विवेचक को तय तारीख पर हर हाल में पेश कराया जाए, साथ ही उसका वेतन भी रोक दिया गया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी की अदालत में लंबित राज्य बनाम हर्ष शर्मा केस में विवेचक उपनिरीक्षक राजीव कुमार की लगातार गैरहाजिरी पर कड़ा रुख अपनाया गया। कोर्ट ने कहा कि गवाही के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद विवेचक का उपस्थित न होना न्याय प्रक्रिया में बाधा है और इससे पीड़िता को न्याय मिलने में देरी हो रही है। मामले में अन्य सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है, केवल विवेचक का बयान शेष है। अदालत ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि 7 अप्रैल को विवेचक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही उपनिरीक्षक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि संबंधित थाना अदालत से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद विवेचक का पेश न होना गंभीर लापरवाही दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में ओले की चादर बिछी, फसल देख महिला रोई:25 जिलों में आंधी- बारिश; बिजली गिरने से 5 की मौत; आज भी मौसम खराब रहेगा
    Next Article
    आगरा पहुंचे फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर:फैंस के बीच सेल्फी लेने की मची होड़, बोले-आगरा के लोगों का प्यार और सम्मान पाकर मेरा तो दिल गार्डन-गार्डन हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment