Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने 14 सेकेंड में फौजी को मारे 6 मुक्के:आर्मी का नाम सुनते ही गालियां दीं, मथुरा में BSF में तैनात दोस्त मिलने गए थे

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक दरोगा ने फौजी के साथ जमकर मारपीट की। दरोगा ने फौजी के चेहरे पर 14 सेकेंड में 6 मुक्के मारे। फौजी BSF में तैनात अपने दोस्त से मिलने उसके घर गए थे। तभी वहां पुलिस पहुंच गई। दरोगा BSF जवान को गालियां देने लगा। उसके साथ अभद्रता की। फौजी ने जब दरोगा से कहा कि मैं इंडियन आर्मी में हूं। यह सुनते ही दरोगा ने गालियां देनी शुरू कर दीं। घर के अंदर फौजी को जमकर पीटा। मारपीट की घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई। पीड़ित फौजी राजपूत रेजिमेंट में हैं। घटना रविवार की है, लेकिन वीडियो आज सामने आया है। फौजी ने पूरे मामले की एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ को जांच सौंपी है। घटना जैंत थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… बीकानेर में तैनात है फौजी, 100 मीटर दूर रहता है दोस्त जैंत के आझई खुर्द में रहने वाले राधाचरण फौजी हैं। वह राजपूत रेजीमेंट में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बीकानेर में है। राधाचरण ने बताया- मैं इन दिनों छुट्टी पर घर आया हूं। रविवार सुबह 11 बजे मैं अपने दोस्त महेश कुमार से मिलने उनके घर गया था। वह मेरे घर से 100 मीटर की दूरी पर रहते हैं। महेश बीएसएफ की 200वीं बाटलियन में तैनात हैं। उनकी तैनाती मणिपुर में है। राधाचरण ने बताया कि घर के अंदर मैं और मेरा दोस्त बात कर रहे थे। तभी आझई चौकी प्रभारी मनोज भाटी पुलिस फोर्स के साथ घर पहुंच गए। फौजी बोले- मैं आर्मी में हूं, यह सुनते ही दरोगा ने गालियां दीं फौजी ने बताया- किसी पुराने मामले का हवाला देते हुए दरोगा मेरे दोस्त महेश को हिरासत में लेने लगा। उन्हें गालियां देने लगा। इसी दौरान मैंने कहा कि महेश की गोद में उनका 5 महीने का मासूम बच्चा है। इसे मैं ले लेता हूं, तब आगे कार्रवाई करें। मैंने गाली देने का भी विरोध किया। यह सुनते ही चौकी प्रभारी भड़क गया। उसने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं इंडियन आर्मी में हूं तो दरोगा और भड़क गया। उसने मेरे चेहरे पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए। बूढ़ी मां से भी दुर्व्यवहार का आरोप राधाचरण ने बताया- दरोगा के साथ जो पुलिस वाले आए थे, उन्होंने मेरे दोस्त महेश कुमार की बूढ़ी मां ओमवती देवी के साथ भी अभद्रता की। महेश की मां और उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की। वहीं, चौकी इंचार्ज मनोज भाटी का कहना है कि होली को लेकर गांव में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था। वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जब मैं महेश के घर पहुंचा और उनके भाई के बारे में पूछताछ की, तो महेश ने मुझसे बदसलूकी की। इस मामले में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर में जांच में दरोगा दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरान से 4-5 हफ्ते जंग चल सकती है:अभी पूरी ताकत से हमला नहीं किया, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना
    Next Article
    बेटी से बात करता था, इसलिए मार डाला:प्रयागराज में शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर हत्या, फिर शव दफनाने में तीन हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment