Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने 14 सेकंड में फौजी को मारे 6 मुक्के:आर्मी का नाम सुनते ही गालियां दीं, मथुरा में BSF में तैनात दोस्त मिलने गया था

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक दरोगा ने फौजी के साथ जमकर मारपीट की। दरोगा ने फौजी के चेहरे पर 14 सेकंड में 6 मुक्के मारे। पीड़ित फौजी अपने BSF में तैनात दोस्त से मिलने उसके घर गया था। तभी वहां पुलिस पहुंच गई। दरोगा BSF जवान को गालियां देने लगे। उसके साथ अभद्रता की। मैंने विरोध किया तो दरोगा भड़क गया। फौजी ने दरोगा से कहा कि मैं इंडियन आर्मी में हूं। यह सुनते ही दरोगा ने गालियां देनी शुरू कर दीं। घर के अंदर फौजी को जमकर पीटा। मारपीट की घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई। पीड़ित फौजी राजपूत रेजीमेंट में हैं। घटना रविवार की है। पीड़ित फौजी ने एसएसपी से शिकायत की है। सएसपी ने सीओ को जांच सौंपी है। घटना जैंत थाना क्षेत्र की है। बीकानेर में तैनात है फौजी, 100 मीटर दूर रहता है दोस्त जैंत के आझई खुर्द निवासी राधाचरण फौजी हैं। वह राजपूत रेजीमेंट में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बीकानेर में हैं। उन्होंने बताया कि मैं इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ हूं। रविवार सुबह 11 बजे मैं अपने दोस्त महेश कुमार से मिलने उसके घर गया था। वह मेरे घर से 100 मीटर की दूरी पर रहता है। महेश बीएसएफ की 200 बाटलियन में है। उसकी तैनाती मणिपुर में है। फौजी राधाचरण ने बताया कि घर के अंदर मैं और मेरा दोस्त बात कर रहे थे। तभी आझई चौकी प्रभारी मनोज भाटी पुलिस बल के साथ घर पहुंचे। फौजी बोला- मैं आर्मी में हूं, यह सुनते ही दरोगा ने गालियां दीं किसी पुराने मामले का हवाला देते हुए दोस्त महेश को हिरासत में लेने लगे। उसे गालियां देने लगे। इसी दौरान मैंने कहा कि महेश की गोद में उनका पांच माह का मासूम बच्चा है। इसे मैं ले लेता हूं, तब आगे कार्रवाई करें। मैंने गाली देने का विरोध किया। यह सुनते ही चौकी प्रभारी भड़क गए। उसने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं इंडियन आर्मी में हूं तो दरोगा और भड़क गया। उसने मेरे चेहरे पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए। वृद्धा मां से दुर्व्यवहार का भी आरोप राधाचरण ने बताया कि दरोगा के साथ जो पुलिस वाले आए थे उन्होंने मेरे दोस्त महेश कुमार की वृद्ध माता ओमवती देवी के साथ अभद्रता की। महेश की मां और उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की। वहीं, चौकी इंचार्ज मनोज भाटी का कहना है कि होली को लेकर गांव में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था। वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जब वे महेश के घर पहुंचे और उनके भाई के बारे में पूछताछ की, तो महेश ने बदसलूकी की। इस मामले में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर में जांच में दरोगा दोषी पाए जाते हैं। उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। …………….. यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में दरोगा ने दिलशाद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:बोला- मैं विवेक सिंह हूं...कोई बचा नहीं पाएगा, कोर्ट से जमानत कराने पर धमकाया
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बुलंदशहर के नौरंगाबाद के पास हुई घटना, एक अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment