Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्ती ने की थी कुल्हाड़ी से युवक की हत्या:मैनपुरी में दोस्ती में शक होने पर खेत पर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में आलोक शाक्य हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नमन उर्फ नमो को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर किरकीच गांव का है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के अनुसार, घटना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी के भागने के रास्ते का पता चला। जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी नमन और मृतक आलोक पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। आलोक को शक था कि नमन भी उसी लड़की से बात करता है। इसी बात को लेकर आलोक ने नमन को खेत पर बुलाया था। अधिक खून बहने से मौके पर मौत बुधवार रात खेत पर बने एक कमरे में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। लेकिन जल्द ही यह झगड़े में बदल गई। इसी दौरान नमन ने वहां रखी कुल्हाड़ी से आलोक पर हमला कर दिया। एक ही वार में आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और उसने कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़ों को छिपा दिया। हालांकि पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए आरोपी को सलेमपुर पढ़िना रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। इस पूरे मामले की निगरानी अरुण कुमार सिंह कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1076 के कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन विवाद गरमाया:पुलिसवालों ने जबरन बस में बैठाया, कार्रवाई के डर से छिपते फिर रहे कर्मचारी
    Next Article
    चरखारी सीट पर कौन मजबूत, विधायक ब्रजभूषण या कोई और:सपा से कप्तान राजपूत या सनद ? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment