Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश के 13 राज्यों, 3 UT में आज से SSR:करीब 6 करोड़ वोटर्स के पास दोबारा नाम जुड़वाने का मौका, यूपी में 5 दिन बाद से

    8 hours ago

    1

    0

    चुनाव आयोग गुरुवार से 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। इस दौरान SIR में वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकेंगे। SIR से पहले इन 17 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड थे, जो अंतिम मतदाता सूची में घटकर 58.71 करोड़ रह गए। यानी करीब 5.86 करोड़ नाम कम हुए हैं। अब पुनरीक्षण के दौरान यह देखना अहम होगा कि हटाए गए मतदाताओं में से कितने दोबारा सूची में शामिल होते हैं। ज्यादा नाम वापस जुड़ने पर सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठ सकते हैं, जबकि कम नाम जुड़ने की स्थिति में पात्र मतदाताओं के छूटने की आशंका की जांच जरूरी होगी। क्या है स्पेशल समरी रिवीजन? स्पेशल समरी रिवीजन के तहत मौजूदा वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इसमें नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं और मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को ठीक किया जाता है। यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से अलग प्रक्रिया है। SIR में मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाता है, जबकि SSR में मौजूदा मतदाता सूची को आधार बनाकर उसमें बदलाव किए जाते हैं। वोटरों के पते एक तय फॉर्मेट में दर्ज होंगे चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में मतदाताओं के पते एक समान तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे किसी मतदाता का घर और मतदान क्षेत्र पहचानने में आसानी होगी। ------------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… CJI बोले–ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटा, तो घबराएं नहीं: हम मामला सुन रहे हैं; एक दिन पहले चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 भरने को कहा दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के 3 नवंबर के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-घर में सोना कहां से आया, महिलाएं बताएं:500 ग्राम की लिमिट बताकर बच नहीं सकतीं; छापे के दौरान अधिकारियों को सोर्स बताएं
    Next Article
    खबर हटके- हथकड़ी लगाकर 101 KM दौड़ा कपल:गेम खेलने के लिए कंपनी ने दी छुट्टी; रोबोट की चौकीदारी पर मिलेंगे हर घंटे ₹4 हजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment