Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde

    1 day ago

    1

    0

    राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में हर साल करीब 25 लाख लोग स्ट्रोक यानी मस्तिष्काघात से प्रभावित होते हैं और खराब जीवनशैली के कारण युवाओं में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। राज्यपाल ने समय पर रोग की पहचान, विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार और निरंतर अनुसंधान पर जोर दिया। बागडे ने यहां इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी (आईएएन) के 33वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।जयपुर में 21 साल बाद आयोजित हो रहे पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ मस्तिष्क, तंत्रिकाओं और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों के निदान, उपचार और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मानव मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र शरीर की सबसे जटिल संरचनाओं में शामिल हैं। पार्किंसंस और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के उपचार में समय पर निदान, निरंतर अनुसंधान और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के कारण बढ़ता तनाव तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान को जीवनशैली में शामिल करने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर भी जोर दिया।बागडे ने सवाई मानसिंह अस्पताल सहित जोधपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों में न्यूरोलॉजी सेवाओं के विस्तार की सराहना की। आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर लोगों को मस्तिष्काघात के शुरुआती लक्षणों की पहचान और तत्काल उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article
    Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment