Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'देश में पेट्रोल- गैस की नहीं किल्लत':अयोध्या में मंत्री अनिल राजभर बोले- विपक्ष ने झूठ बोलकर लाइन में खड़ा कराया

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत के मुद्दे को विपक्ष का प्रोपेगेंडा करार दिया। कहा कि देश में कहीं भी गैस या पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। राहुल गांधी के बयान के बाद लोगों में भ्रम फैलाया गया, जिससे अनावश्यक अफरा-तफरी का माहौल बना। साजिश के तहत लगवाई गईं लाइनें राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों ने मिलकर अपने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लाइन में खड़ा कराया। उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य कृत्रिम संकट का माहौल बनाकर सरकार को बदनाम करना था। मंत्री ने दोहराया कि सरकार शुरू से ही स्पष्ट कर रही है कि किसी तरह की कोई कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता को राहत दी जा रही है। सत्ता से बाहर होने के बाद पिछड़ों की याद आना सिर्फ अवसरवाद समाजवादी पार्टी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहते समय पिछड़े वर्गों राजभर, केवट, मल्लाह, प्रजापति जैसे समाज की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद अब “पीडीए” और पिछड़ों की याद आना सिर्फ अवसरवाद है। 2027 चुनाव में भाजपा की होगी जीत मंत्री ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है और अगली बार भी सरकार बनाकर रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता के बेटे से मारपीट, 6 पर केस:पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कस्बा प्रभारी लाइन हाजिर
    Next Article
    कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव शुरू:300 विदेशी प्रतिनिधि जुटे, विश्व को बुद्ध चाहिए का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment