Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादा की हत्या के आरोपी पोते अरेस्ट:20 बीघा जमीन के लिए पहले गोली मारी, फिर चाकू से गोदा था

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में 82 साल के बुजुर्ग विजयपाल की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पोते निक्की, सागर को अरेस्ट कर लिया है। इन दोनों ने मिलकर 25 जून यानि गुरुवार रात दादा विजयपाल की हत्या की थी। दोनों ने पहले विजयपाल के सीने पर गोली चलाई इसके बाद चाकू से वारकर निर्ममता से मार डाला। इसके बाद बाइक से फरार हो गए थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश में थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सरधना के बिनौली रोड, भूनी रजवाहे से अरेस्ट किया। आरोपियों के नाम सागर पुत्र राजीव उर्फ राजू उम्र 20 साल और दूसरे का नाम निक्की पुत्र शैलेंद्र उम्र 35 साल है। दोनों के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, चाकू, बाइक बरामद किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। ये था पूरा घटनाक्रम पूरी घटना गुरुवार रात लगभग 8 बजे की है। जब करनावल निवासी बुजुर्ग विजयपाल अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ चौपाल पर बैठने पहुंचे थे। वहां गांव के लोगों के साथ चौपाल पर बैठे थे। इसी बीच दो नकाबपोश युवक आए उन्होंने विजयपाल पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली विजयपाल के सीने में लगी। इसके बाद आरोपी भाग गए। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग, परिजन पहुंचे। तुरंत पुलिस को बुलाया। सीओ सहित एसपी देहात और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस हत्या की जांच में लग गई। आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें दोनों युवक नजर आए। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में जुटी थीं। आरोपियों को शनिवार रात पुलिस ने अरेस्ट किया है। 5 पोतों में जमीन का झगड़ा मृतक विजयपाल किसान थे। बुजुर्ग पत्नी के साथ करनावल में अपने मकान में रहते थे। विजयपाल के 3 बेटे शैलेंद्र, तेजेंद्र और राजीव हैं। बड़ा बेटा शैलेंद्र उसका बेटा निक्की है। दूसरे नंबर के बेटे तेंजेंद्र की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। तेजेंद्र की पत्नी और दो बेटे राहुल और भानु हैं। तीसरा सबसे छोटा बेटा राजीव है। उसके भी दो बेटे सागर और सूरज हैं। इन 5 पोतों और 2 बेटों के बीच ही विजयपाल की जमीन का झगड़ा है। इसके चलते सागर और निक्की पर घरवालों ने दादा की हत्या का आरोप लगाया है। परिवार की तरफ से सागर, निक्की के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर भी दी गई है। दोनों घटना के बाद से ही फरार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रास्ते इतने संकरे कि सामान ढुलाई को खच्चर पालने पड़े:प्रयागराज के वार्ड-91 की मुख्य सड़क 20 साल से जर्जर, घुटनों तक भरता है पानी
    Next Article
    शाहजहांपुर में सौतेली मां ने बेटी को पीटा, सिर फटा:पति ने विरोध किया तो पत्नी के मायके पक्ष ने मारपीट की, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment