Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुधवा में 25 गिद्धों की संदिग्ध मौत:वन विभाग जांच में जुटा, जहर से मौत की आशंका

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में 25 दुर्लभ गिद्ध मृत पाए गए हैं। इस घटना से वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है। शुरुआती जांच में इनकी मौत का कारण जहर होने की आशंका जताई जा रही है। ये गिद्ध तीन दिन पहले भीरा रेंज के सिमरिया गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। मरने वाले गिद्धों में तीन अलग-अलग प्रजातियां शामिल थीं। दुधवा क्षेत्र में भारत में पाई जाने वाली नौ में से छह गिद्ध प्रजातियों—इंडियन, व्हाइट रम्प्ड, स्लेंडर-बिल्ड, हिमालयन, सिनेरियस और यूरेशियन ग्रिफॉन—की मौजूदगी दर्ज की गई थी। पिछले कुछ वर्षों में इनकी संख्या बढ़कर लगभग 250 हो गई थी, जिससे यह क्षेत्र गिद्ध संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, एपीसीसीएफ वाइल्डलाइफ रामकुमार ने मौके का निरीक्षण किया। डीएफओ कीर्ति चौधरी के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पत्रकार के परिवार पर हमला:सीओ ने शुरू की जांच, 6 लोगों पर FIR दर्ज
    Next Article
    देवरिया मेडिकल कॉलेज में 160 बेड का हॉस्टल बनेगा:12.48 करोड़ रुपये से छात्रों को मिलेगी आवासीय सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment