Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा-भारतीय शिप होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे, ईरान की मंजूरी:फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत

    12 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान में 13 दिन से जारी जंग के बीच भी भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे। ईरान सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दी है। हालांकि रॉयटर्स ने एक ईरानी सोर्स के हवाले से कहा कि इस तरह की कोई छूट नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जो जहाज अमेरिका और इजराइल जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस रास्ते से गुजरने दिया जाएगा। इसी वजह से फिलहाल भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया गया है। इससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले शिप्स पर हमले की धमकी दी थी। वहीं, ईरान ने बुधवार रात फारस की खाड़ी में 'सेफसी विष्णु' नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर (जहाज) पर हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। फिलहाल मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हमले में आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) का इस्तेमाल किया गया। जहाज पर मौजूद बाकी 27 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। ये जहाज मार्शल आइलैंड के झंडे के तहत चल रहा था। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहरीन एयरपोर्ट के पास ईरानी हमला, उठी भीषण आग की लपटें; Video
    Next Article
    गैस सिलेंडर चाहिए…घबराइए नहीं:अधिकारियों का दावा- 25 दिन का रिजर्व स्टॉक; जानिए युद्ध बढ़ा तो क्या होगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment