Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा-एनवीडिया CEO के 2 अफेयर, महिला कर्मचारी से भी संबंध:अब जेन्सन को पद से हटाने की तैयारी में कंपनी, मार्केट वैल्यू ₹27 लाख करोड़ घटी

    7 hours ago

    1

    0

    दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के दूसरे अफेयर के बारे में भी पता चला है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हुआंग का कंपनी की महिला अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ अफेयर था। किम्बर्ली सीधे जेन्सन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। जेन्सन इससे पहले चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अफेयर की बात कबूल कर चुके हैं। एलिस पर चीनी जासूस होने का शक है। इस विवाद का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट चुका है। एनवीडिया अब जेन्सन को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को बैठक में इसका फैसला लिया जाएगा। किम्बर्ली ने एनवीडिया में डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था किम्बर्ली पॉवेल ने 2008 में एनवीडिया में डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में लगातार तरक्की की। अब वह हेल्थकेयर बिजनेस की वाइस प्रेसिडेंट हैं। कंपनी की प्रोफाइल के मुताबिक, शुरुआत में उनका काम मेडिकल इमेजिंग में एनवीडिया के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देना था। एनवीडिया में आने से पहले पॉवेल एक इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टार्टअप में प्रोडक्ट डेवलपमेंट का काम संभाला। इसी दौरान उन्होंने एनवीडिया से संपर्क किया और कंपनी के कंप्यूटिंग चिप्स के इस्तेमाल पर चर्चा की। लाइफर्स पॉडकास्ट के एक एपिसोड में पॉवेल ने बताया था कि जब एनवीडिया को हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपनी तकनीक के इस्तेमाल की संभावनाएं समझ आईं, तो कंपनी ने उन्हें अपने साथ काम करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने इस मौके को अपने लिए 'सपना सच होने जैसा' बताया था। ट्रम्प को जेन्सन के अफेयर के बारे में 6 महीने से पता था सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। जेन्सन की जगह लेने के 8 दावेदार, इनमें जय पुरी भी शामिल जय पुरी, वरिष्ठ सलाहकार: भारतीय मूल के जय पुरी 2009 से 24 अगस्त 2026 तक एनवीडिया में ग्लोबल सेल्स हेड रहे। रिटायरमेंट के बाद वे कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी के बड़े ग्राहकों और बिक्री से जुड़े काम का उन्हें लंबा अनुभव है। कोलेट क्रेस, CFO: सितंबर 2013 से कंपनी का वित्तीय कामकाज संभाल रही हैं। वे निवेशकों के बीच भरोसेमंद मानी जाती हैं। सीएफओ डाइव के शॉन कोल के मुताबिक, वे CEO पद की दावेदार हो सकती हैं। इयान बक, हाइपरस्केल कंप्यूटिंग के VP: 2004 से एनवीडिया से जुड़े हैं। उन्होंने कंपनी का CUDA प्लेटफॉर्म तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल वे माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के साथ क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े कारोबार को संभालते हैं। क्रिस मलाचोवस्क्की, कंपनी के सह-संस्थापक: 1993 में जेनसन हुआंग के साथ मिलकर एनवीडिया की स्थापना की थी। वे इंजीनियरिंग और कंपनी के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। फिलहाल वे एनवीडिया फेलो हैं। बिल डैली, चीफ साइंटिस्ट: 2009 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एनवीडिया आए थे। वे कंपनी में AI और कंप्यूटर आर्किटेक्चर से जुड़ी रिसर्च की देखरेख करते हैं। उन्हें कंप्यूटर तकनीक और रिसर्च का लंबा अनुभव है। निक पार्कर, वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस के EVP: अगस्त 2026 में एनवीडिया से जुड़े। वे कंपनी के दुनिया भर में फैले कारोबार और ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालते हैं। डेबोरा शोक्विस्ट, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स प्रमुख: 2007 से एनवीडिया में काम कर रही हैं। वे कंपनी में चिप बनाने, उनकी सप्लाई और लॉजिस्टिक्स से जुड़े काम संभालती हैं। ब्रायन कैटानजारो, एप्लाइड डीप लर्निंग रिसर्च के VP: एनवीडिया की AI रिसर्च टीम से जुड़े हैं। उन्होंने AI को तेजी से काम करने में मदद करने वाला सॉफ्टवेयर विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। जेन्सन ने लिखा- मुझसे गलती हुई, मैं शर्मिंदा हूं जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा। हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। जेन्सन का तलाक हुआ तो दुनिया का सबसे महंगा होगा जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को 80 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। साथ ही लोरी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला भी बन जाएंगी। जेन्सन और लोरी ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। कानून के तहत पत्नी को आधी संपत्ति का हक जेन्सन और लोरी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां के कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी की 50% हिस्सेदारी होती है। 1993 में शुरू हुई एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 405 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जेन्सन की निजी संपत्ति 14.56 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं। यह 2021 में बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच हुए 76 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक समझौते से भी ज्यादा होंगे। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेन्सन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेन्सन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। चीनी महिला पर जासूसी में शामिल होने का शक जिस महिला के साथ जेन्सन के संबंधों की बात आई है, उसका नाम एलिस हुआंग है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह चीन के खुफिया विभाग के लिए काम कर रही थीं। एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं। वे सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एलिस टेक और डेटा सेंटर बिजनेस में आने से पहले टीवी रिपोर्टर थीं। उनके निजी जीवन की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। ----------------------------- एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी प्लेन को पाकिस्तान ने नहीं दी एंट्री, ईरानियों को करना था डिपोर्ट, उल्टे पांव लौट आया एरिजोना
    Next Article
    आइजनकोट का नेतन्याहू को PM बनने से रोकने का प्लान:संसद में बिल पेश किए, भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment