Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया की आशी त्रिपाठी IIT हैदराबाद में सम्मानित:सेमीकंडक्टर शोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

    16 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव की आशी त्रिपाठी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज टेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचारी शोध कार्य के लिए यह सम्मान मिला है। आशी त्रिपाठी को एम.टेक. के दौरान सेमीकंडक्टर सामग्री एवं उपकरण प्रौद्योगिकी पर किए गए उत्कृष्ट शोध के लिए यह सम्मान दिया गया। उनका यह पाठ्यक्रम भारत सरकार के उस महत्वाकांक्षी मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को सेमीकंडक्टर निर्माण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। डीआरडीओ में अपर निदेशक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आशी नोनापार निवासी हेमंत त्रिपाठी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई गोरखपुर के कार्मेल गर्ल्स इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने आईआईटी जम्मू से स्नातक और फिर आईआईटी हैदराबाद से सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में एम.टेक. किया। वर्तमान में आशी अमेरिका की प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनी ग्लोबलफाउंड्रीज में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता भारतीय रेलवे में इंजीनियर हैं और माता शिक्षिका हैं। आशी त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर नमस्कार फाउंडेशन के उत्कर्ष मिश्र, पं. गंगेश्वर तिवारी, मिंटू तिवारी, सोमनाथ तिवारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता को भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और देवरिया की प्रतिभा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ्फरनगर के हबीबपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार:मकान की छत गिरने से पिता समेत 5 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम
    Next Article
    गाजीपुर के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा:पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को हटाने, सोनम वांगचुक की सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment