Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के बाबा मेडिकल कॉलेज में लगी आग, VIDEO:सुरक्षाकर्मियों की पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महर्षि चौराहा स्थित बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार देर रात आग लग गई। यह घटना रात करीब 2:45 बजे ओल्ड मेस के पास हुई, जहां अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनकी मुस्तैदी के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग फैलती तो मेडिकल कॉलेज परिसर को गंभीर नुकसान हो सकता था। आग बुझाने में सुरक्षाकर्मी संजय तिवारी, बीरबल, उमेश यादव, गणेश पाठक, रामचंद्र प्रसाद, प्रियदर्श, सुपरवाइजर हरीश यादव और राम आशीष यादव सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय पर आग बुझाए जाने से मेडिकल कॉलेज की संपत्ति को भी बड़े नुकसान से बचा लिया गया। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी विचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पराली जलाने से आसपास के खेतों में लगी आग:हरदोई के आट गांव का मामला, वीडियो आया सामने
    Next Article
    समय रैना के नाना को मारने की धमकी मिली थी:आतंकियों की हिट लिस्ट में थे, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों ने जान बचाई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment