Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया का शिक्षक सुसाइड केस:तीन दिन से BSA बिना सूचना के मुख्यालय से बाहर, विभागीय जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में एडेड विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के मामले में नामित बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से बिना अवकाश लिए जिला मुख्यालय से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति को लेकर विभागीय स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। CDO की अध्यक्षता में टीम गठित कार्यालय को न तो उनके वर्तमान ठिकाने की स्पष्ट जानकारी है और न ही यह बताया गया है कि उनकी अनुपस्थिति में विभागीय कार्यों का प्रभार किसे सौंपा गया है। घटना के बाद जिलाधिकारी स्तर से मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की गई थी। इसके अतिरिक्त, शासन स्तर से भी एक अलग जांच टीम बनाई गई। दोनों टीमों ने घटना के अगले दिन सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रकरण की जांच की। निलंबन की संस्तुति की गई जिला स्तरीय जांच टीम ने प्रथम दृष्टया मामले को लंबित रखने के लिए बीएसए को जिम्मेदार मानते हुए उनके निलंबन की संस्तुति की है। शासन स्तर की टीम ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। हाईकोर्ट पहुंचने की चर्चा इस बीच, बीएसए मंगलवार से कार्यालय नहीं पहुंच रही हैं। चर्चा है कि वह अग्रिम जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही, यह भी जानकारी मिली है कि गोरखपुर के गुलरिया थाने में दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में वाद दायर किया गया है। किसी को नहीं दिया गया चार्ज विभागीय नियमों के अनुसार, जिला मुख्यालय छोड़ने पर अधिकारी को सामान्य प्रशासनिक कार्यों के लिए सदर ब्लॉक या किसी वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी को प्रभार देना अनिवार्य होता है। लेकिन बुधवार शाम तक बीएसए द्वारा किसी को औपचारिक रूप से चार्ज न दिए जाने की बात सामने आई है। एडी बेसिक गोरखपुर संगीता सिंह ने बताया कि उन्हें बीएसए के मंगलवार को जिले से बाहर होने की जानकारी थी, लेकिन गुरुवार को भी उनके कार्यालय न पहुंचने की सूचना उन्हें नहीं दी गई थी। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    471 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:23 लाख की बरामदगी, एसटीएफ और बैरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
    Next Article
    शराब पीकर हुड़दंग करने पर हवालात में मनेगी होली:सड़क पर डीजे बजाने पर रोक, नशे में वाहन चलाने पर होगी सीज की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment