Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में CHC में महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से पकड़ा गया, 3 लाख की सुपारी लेकर की वारदात

    1 day ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी आवास में महिला की हत्या के करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की तड़के तीन बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे पहले सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। बाइक सवार दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मंगलवार की रात एक बजे अवस्थी चौराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोप है कि बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। भागने के दौरान बाइक फिसलने से दोनों गिर गए और पैदल भागने लगे। पुलिस के अनुसार, ग्राम शिहोरचक के पास एक आरोपी पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम को गोली मारने की धमकी देने लगा। आत्मसमर्पण के लिए कहने के बावजूद उसने दोबारा फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। पुलिस ने उसे पकड़कर हथियार कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामअशीष यादव (48) पुत्र स्वर्गीय रमाकांत यादव, निवासी छपरा, थाना गगहा, गोरखपुर के रूप में हुई है। हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी मिलने का दावा पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रामअशीष ने बताया कि महिला की हत्या के लिए उसे तीन लाख रुपये की सुपारी मिली थी, जिसमें से ढाई लाख रुपये पहले मिल चुके थे। उसने बताया कि 24 और 25 अक्टूबर की रात वह अपने साथियों के साथ सीएचसी रुद्रपुर पहुंचा था। महिला के परिजन और एक अन्य आरोपी आसपास रेकी कर रहे थे, जबकि उसने और उसके साथी ने महिला का गला रस्सी से दबाया और सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, वह बकाया 50 हजार रुपये लेने जा रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाइक चला रहे उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग करने को कहा, जिसके बाद उसने गोली चलाई। फरार आरोपी की पहचान नरेश पुत्र स्वर्गीय जगतनारायण, निवासी छपरा, थाना गगहा, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 25 अक्टूबर को आवास में मिला था महिला का शव 25 अक्टूबर को रुद्रपुर सीएचसी परिसर स्थित कर्मचारी आवास में गुड़िया की मौत की सूचना डायल 112 पर स्टाफ नर्स पूर्णिमा ने दी थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मृतका की मां लालती देवी, निवासी करहकोल, थाना एकौना, की तहरीर पर पुलिस ने चमनलाल विश्वकर्मा, अभिमन्यु विश्वकर्मा, उर्मिला देवी और पूर्णिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना आज:दो शिफ्ट में 14 टेबल पर होगी काउंटिंग, एक प्रत्याशी के 32 एजेंट होंगे
    Next Article
    मेरठ में खड़ी कार में लगी आग:बिजनौर का परिवार शॉपिंग करने आया था, जीरो माइल पर जलकर स्क्रैप बनी कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment