Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में डिलीवरी चार्ज घटाने पर ई-कार्ट कर्मचारियों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचकर SDM को सौंपा ज्ञापन, भुगतान दर बढ़ाने की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया में ई-कार्ट कोरियर कंपनी के डिलीवरी कर्मचारियों ने भुगतान दर घटाए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। लगभग दो दर्जन डिलीवरी बॉय ने काम का बहिष्कार कर अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पहले उन्हें प्रति डिलीवरी 18 रुपये का भुगतान मिलता था, जिसे अब घटाकर 9 रुपये कर दिया गया है। उनका यह भी कहना है कि एक ही स्थान पर दो डिलीवरी होने पर एक का पूरा भुगतान और दूसरी का आधा, यानी लगभग 4.50 रुपये ही दिया जा रहा है। डिलीवरी बॉय ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच भुगतान दर में कटौती से उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी उन्हें पेट्रोल भत्ता या अन्य सुविधाएं नहीं दे रही है, जिससे उनका आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। कर्मचारियों के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में कई बार कंपनी अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उन्होंने काम बंद कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस प्रदर्शन के कारण शहर में डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे लोगों को पार्सल मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें पहले की तरह 18 रुपये प्रति डिलीवरी का भुगतान किया जाए और अन्य सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदरसा रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की दस्तारबंदी:जौनपुर में इस्लामी शिक्षा पूरी होने पर सम्मान समारोह आयोजित
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट में लगातार 7वें दिन प्रदर्शन जारी:अधिकारियों की महिलाओं से बातचीत विफल, कांग्रेस नेता रीना शर्मा को हिरासत में लेने पर बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment