Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:10 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    21 hours ago

    2

    0

    देवरिया में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 25,344 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 409 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा तीनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक पाली में 4,224 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा संचालन के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 10 केंद्र व्यवस्थापक, 10 सह केंद्र व्यवस्थापक और 10 बाह्य परीक्षा सहायकों की तैनाती की गई है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षकों को भी नियुक्त किया गया है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है। उन्हें परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पूर्व में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय और सात अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में अशोक इंटर कॉलेज डुमरी (रामपुर कारखाना), बाबा राघवदास इंटर कॉलेज, दीनानाथ पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, जनता इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, लाल करमचंद थापर इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज तथा एसएसबी इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और सख्ती के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत:जम्मू-कश्मीर से तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अमेठी पहुंचा, गार्ड ऑफ ऑनर से अंतिम विदाई
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी के टॉपर उमाशंकर के घर पहुंचे डीएम:झोपड़ी में रहने वाले छात्र को पहनाई माला, गजल सुनकर बोले- तुम्हारे शब्दों में मेहनत की खुशबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment