Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार:वारदात में यूज स्कूटी, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

    6 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस, बाइक, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोपारी बुजुर्ग निवासी पप्पू यादव पुत्र धारी यादव के रूप में हुई थी। घटना के बाद उच्च अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मृतक के पिता की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 23 अप्रैल को गौरीबाजार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगुआ ढाला के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सोपरी खुर्द निवासी रंजीत गौड़ (25 वर्ष) और मुलायम गौड़ (28 वर्ष) पुत्रगण नवनाथ गौड़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी रंजीत गौड़ के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। वहीं, मुलायम गौड़ के पास से मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया में नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी:जमीन बेचकर दिए थे 13 लाख, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कालीन कंपनी में मशीन बनाने वाले का बेटा बना टॉपर:सौरभ ने 93% अंक के साथ किया जिला टॉप, इंजीनियर बनने का सपना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment