Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में स्कूली वाहनों की फिटनेस पर सख्ती:प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य स्कूलों में उपयोग होने वाले वाहनों की निगरानी और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने सभी संस्थानों को स्कूल वाहनों की फिटनेस, वैध कागजात और सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में परिवहन विभाग द्वारा विकसित 'स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल' के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पोर्टल पर सभी स्कूलों और कॉलेजों को अपने वाहनों का पूरा विवरण ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इससे वाहनों की फिटनेस, सत्यापन और संचालन की नियमित निगरानी की जा सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं के परिवहन में लगे सभी वाहनों का विवरण निर्धारित समयसीमा के भीतर अपलोड किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जा सकती है। इस बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी गोरखपुर संजय कुमार झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आशुतोष शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विद्यालयों से सहयोग की अपील की, ताकि स्कूल परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम चांदोक में चौपाल आयोजित:कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क बढ़ाने और सरकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान
    Next Article
    LSG को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से हुए बाहर; 34 साल का खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment