Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती:महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य को किया गया नमन

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर रविवार को महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की, जबकि संचालन रमेश यादव ने किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज गुह्य का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि महर्षि कश्यप ने संपूर्ण सृष्टि को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया था, जबकि निषादराज गुह्य ने मित्रता, समर्पण और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। व्यास यादव ने आगे कहा कि वर्तमान समय में जब समाज को बांटने के प्रयास हो रहे हैं, तब इन महापुरुषों के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने समाजवादी विचारधारा समान अवसर, समान अधिकार और सामाजिक न्याय—को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर दीनानाथ कुशवाहा, हृदय नारायण जायसवाल, लक्ष्मण निषाद, रामकांत निषाद, प्रो. संतोष यादव, प्रो. अभय यादव सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोनी सीट पर विधायक नंद किशोर या कोई और मजबूत:सपा से अनुज गुर्जर या हाजी जाकिर पहली पसंद, बसपा से किसे बनाएंगे उम्मीदवार
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम पैनल के वकीलों की छंटनी होगी:खराब परफॉर्मेंस करने वालों की तैयार हो रही रिपोर्ट, पैरवी काम नहीं आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment