Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी:11 लोगों पर देह व्यापार का केस दर्ज, कई संचालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी करते हुए 11 लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद कई स्पा सेंटर संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कुछ स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी को टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद भटवलिया और मेहड़ा पुरवा क्षेत्रों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आठ युवतियों और सात युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चार लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें तीन पुरुष और आठ युवतियां शामिल हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक विज्ञानकर सिंह की तहरीर पर कठिनइया स्थित रिलैक्स स्पा सेंटर और पूरवा स्थित हेवन स्पा सेंटर के संचालकों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि इन केंद्रों पर बाहर से युवतियों को बुलाकर मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। मुकदमे में नामजद आरोपियों में अमरीन आबदीन (कोलकाता), पूजा कुमारी व अंशु (अंबेडकर नगर), सलोनी वर्मा (कुशीनगर), रमा दुबे (अयोध्या), नीतीश तिवारी, शिवम सिंह (कुशीनगर), पूजा सिंह (लखनऊ), मधु सिंह (देवरिया), गुड्डी (नई दिल्ली) और शाहिद अफरीदी (देवरिया) शामिल हैं। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर के अन्य स्पा सेंटर संचालक भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। सलेमपुर, बरहज और भाटपाररानी क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। एडिशनल एसपी (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि कम लागत में अधिक मुनाफे के कारण इस तरह के अवैध कारोबार बढ़ रहे हैं, जिन्हें सख्ती से रोका जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला कांस्टेबल-बेटे हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार:रामपुर में कार में जलाकर मारने के मामले में कोर्ट ने भेजा जेल
    Next Article
    हरदोई में युवक की मौत, हत्या का आरोप:पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment