Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सड़क निर्माण विवाद में पूर्व बार-अध्यक्ष की मौत:ग्राम प्रधान समेत 13 पर हत्या का मुकदमा दर्ज, एसडीएम के सामने विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के बरहज में लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के चकनाली पर चल रहे सीसी रोड निर्माण विवाद के दौरान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश यादव समेत 13 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह सड़क बृजेंद्र सिंह के घर के सामने से गुजर रही थी। पिछले तीन महीनों से सड़क निर्माण को लेकर उनका विरोध चल रहा था। रविवार को विवाद के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विपिन द्विवेदी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और बृजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाए, प्रशासन ने खारिज किया मृतक के परिजनों का आरोप है कि एसडीएम द्वारा धमकाने और दबाव बनाने के कारण बृजेंद्र सिंह को सदमा लगा और उनकी जान चली गई। हालांकि, एसडीएम विपिन द्विवेदी ने इन आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि वे विवाद सुलझाकर लौट आए थे, इसके बाद अचानक अधिवक्ता की तबीयत खराब हुई। अधिवक्ताओं का प्रदर्शन और माहौल घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को लेकर बरहज तहसील पहुंचकर प्रदर्शन शुरू किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम, लेखपाल और ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। मुकदमा दर्ज, पोस्टमार्टम और जांच मृतक के पुत्र प्रशांत सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान राजेश यादव और उनके परिजनों समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 7-8 अप्रैल को बारिश-आंधी के आसार:सुबह से निकली धूप, दोपहर बाद छा सकते हैं बादल
    Next Article
    प्रयाराज के मंडल अस्पतालों में शाम की ओपीडी जल्द:बेली अस्पताल में 5 दिन और कॉल्विन में 7 दिन देखे जाएंगे मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment