Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में ट्रेन की चपेट में आई छात्रा की मौत:गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए में पढ़ती थी, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बीए की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान पूर्वा मोहल्ले निवासी 22 वर्षीय कल्पना चौहान के रूप में हुई है, जो विजय चौहान की पुत्री थीं। कल्पना गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही थीं और होली के अवसर पर अपने घर आई हुई थीं। गुरुवार को वह किसी काम से घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि शर्मा ढाबा के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत:होली मिलने जा रहा था बाइक सवार, सीसीटीवी से आरोपी ड्राइवर की तलाश
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में नेताओं ने होली गीतों पर डांस किया:संजीव बालियान ने खुली कार में निकाला जुलूस, होली का जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment