Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दहेज हत्या में पति और ससुर गिरफ्तार:शादी के तीन माह बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब शादी के महज तीन महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता श्याम नारायण त्रिपाठी ने 29 मार्च को बनकटा थाने में तहरीर दी। वह सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कमौजी गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन महीने पहले बनकटा क्षेत्र के सिकरहटा निवासी अमित मिश्रा उर्फ मोनू से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। श्याम नारायण त्रिपाठी के अनुसार, 28 मार्च को पति और ससुरालियों ने मिलकर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया मामले की गंभीरता को देखते हुए बनकटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी पति अमित मिश्रा उर्फ मोनू और उसके पिता चुम्मन जी मिश्रा उर्फ सीजे मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भाटपाररानी थाने में धोखाधड़ी और धमकी देने से संबंधित धाराओं में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी कर रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में किराएदार बनकर आए शख्स ने दंपती को लूटा:नशा सुंघाकर ₹20 हजार नकद, जेवर ले गया; पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी:11 हजार दीपों से महाआरती होगी, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment