Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दुर्गा प्रतिमा कूड़ा गाड़ी में ले जाई गई:विसर्जन के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही, लोगों में गुस्सा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में चैत्र नवरात्र के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शहर के सिंधी मिल स्थित देवरी मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमाओं को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाए जाने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। नवरात्र के पहले दिन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विधि-विधान से पूजन कर इन प्रतिमाओं की स्थापना कराई थी। पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लेजर शो और भगवती जागरण जैसे आयोजन शामिल थे। इन आयोजनों पर लाखों रुपये खर्च होने की बात भी सामने आई है। दशमी के दिन जब प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई, तो नगर पालिका के कर्मचारियों ने मूर्तियों को कूड़ा ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जुलूस के रूप में ले जाना शुरू कर दिया। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि जिन प्रतिमाओं की स्थापना पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से की गई थी, उन्हें इस तरह कूड़े की गाड़ी में ले जाना आस्था के साथ खिलवाड़ है। स्थानीय नागरिक अमित पाण्डेय ने आरोप लगाया कि एक ओर जहां धार्मिक आयोजनों पर भारी खर्च किया गया, वहीं विसर्जन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सम्मान का ध्यान नहीं रखा गया। लोगों ने इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मनोज मद्धेशिया ने कहा कि यह आस्था के साथ खिलवाड़ है और इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिलहाल, इस घटना को लेकर शहर में व्यापक चर्चा है। लोग प्रशासन से इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्किंग व्यवस्था में गड़बड़ी पर लखनऊ मेयर भड़की:अधिकारियों को फटकार लगाई, बोलीं-टेंडर प्रक्रिया में हेरा फेरी बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    कोर्ट के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग, VIDEO:शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की, बिजली आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment