Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार:8 चोरी की मोटरसाइकिलें और तमंचा बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें, एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग चौराहा के पास से दो अभियुक्तों नागेंद्र गौड़ और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, जिनमें होंडा साइन (फर्जी नंबर प्लेट के साथ) और हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल हैं, बरामद हुईं। नागेंद्र गौड़ के पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने साथी बिट्टू कुमार के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद वे मोटरसाइकिलों के नंबर प्लेट बदल देते थे और उन्हें छिपाकर मौका मिलने पर बेच देते थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चंडिका छात्रावास के पास छापा मारकर तीसरे आरोपी बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की छह अन्य मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें हीरो स्प्लेंडर प्रो, पैशन प्लस और सीडी डीलक्स जैसी बाइक शामिल हैं। कुछ वाहनों के नंबर प्लेट टूटे या गायब पाए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद एक मोटरसाइकिल के संबंध में कोतवाली थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। अन्य वाहनों के बारे में भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नागेंद्र गौड़ (थाना बनकटा), नितेश कुमार (थाना बनकटा) और बिट्टू कुमार (थाना गौरीबाजार) के रूप में हुई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अवैध तमंचे के साथ युवक की फोटो:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तमंचा-कारतूस बरामद कर भेजा जेल
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो गिरफ्तार:सुल्तानपुर पुलिस ने मुख्य शूटर को भी पकड़ा, रास्ते के विवाद में हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment