Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवती ने फांसी लगाकर जान दी:निजी स्कूल में टीचर थी, रामनवमी की पूजा के लिए गांव गया था परिवार

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया खास क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सान्या गिरी (20) के रूप में हुई है। वह संतोष गिरी की पुत्री थी और मूल रूप से बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। सान्या अपने परिवार के साथ देवरिया खास में रहती थी और एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। घर पर थी अकेली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम सान्या के माता-पिता और भाई रामनवमी की पूजा के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। उस समय सान्या घर पर अकेली थी। गुरुवार की भोर करीब चार बजे उसकी मां से फोन पर बात भी हुई थी, जिसमें उसने कोई असामान्य बात नहीं बताई थी। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने परिजनों को सान्या द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तत्काल देवरिया पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़:शाहाबाद-पाली पुलिस ने पेशेवर अपराधी को हथियारों संग पकड़ा
    Next Article
    हरिद्वार गंगा में हरीश राणा की अस्थि का विसर्जन:बेटे की इच्छामृत्यु के बाद पिता अशोक राणा ने कहा- सभी ने हमारा साथ दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment