Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया से कई ट्रेनों का संचालन बहाल:कोहरे के कारण बंद सेवाएं फिर शुरू, AC चेयरकार कोच हटेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। लगभग दो माह से बंद ट्रेनों के दोबारा पटरी पर लौटने से दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। जाड़े के मौसम में घने कोहरे और रेल ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते गोरखपुर-देवरिया-छपरा तथा गोरखपुर-देवरिया-वाराणसी रेलखंड पर कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोका गया था। अब इन्हें चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 15130 और 15129 वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 15105 व 15106 छपरा–नौतनवा–छपरा एक्सप्रेस में चल रहे वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयरकार) कोच को 16 फरवरी 2026 से हटा दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इन कोचों की उपयोगिता कम पाई गई थी। कोहरे के कारण निरस्त की गई ट्रेनों का संचालन भी पूर्ववत किया जा रहा है। वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस (15130) तथा गोरखपुर कैंट–सीवान सवारी गाड़ी (55042) का संचालन 16 फरवरी 2026 से पुनः शुरू होगा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी क्रम में, सीवान–समस्तीपुर–सीवान सवारी गाड़ी (55122 व 55121) का संचालन 17 फरवरी 2026 से बहाल किया जाएगा। वहीं, सीवान–गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी संख्या (55041) तथा गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15129) 18 फरवरी 2026 से फिर से पटरी पर लौटेंगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोहरे की स्थिति सामान्य होने के बाद सेवाओं को क्रमवार बहाल किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को नियमित और सुगम रेल सुविधा मिल सके। इससे देवरिया जिले के यात्रियों को विशेष सुविधा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि 15 फरवरी को, विशेष संयोग बन रहा है:4 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें पूजा विधि और उपाय
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- 11.4 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 131/3:रिकेल्टन आउट, मार्करम की 19 बॉल पर फिफ्टी; न्यूजीलैंड ने 176 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment