Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'दया का घर' में गुड फ्राइडे पर विशेष कार्यक्रम:लखनऊ में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर भी लगा

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के पिंक सिटी, बुद्धेश्वर स्थित 'दया का घर' में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह आयोजन बेतसैदा फैलोशिप ट्रस्ट के सहयोग में हुए। इसमें मसीही समाज सहित अन्य वर्गों के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए सात वचनों के पाठ से हुई। डॉ. हरबर्ट एबल और अन्य वरिष्ठ पासवानों ने इन वचनों का अर्थ समझाते हुए शांति, प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। प्रभु यीशु मसीह ने क्रूस पर बलिदान किया था चर्च के फाउंडर आर्च बिशप डॉ. आर.सी. शेत ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव जाति के कल्याण और पापों से मुक्ति के लिए स्वयं को क्रूस पर बलिदान किया था। उन्होंने कहा कि यीशु का जीवन दीन-दुखियों और वंचितों की सेवा को समर्पित था, और उनका संदेश आज भी समाज को राह दिखाता है। डॉ. शेत ने गुड फ्राइडे को उद्धार और प्रेम का प्रतीक बताया। बच्चों ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन और उनके बलिदान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर और गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक हितेश गोयल भी उपस्थित थे। दोनों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। स्वास्थ्य शिविर लगाया गया 'दया का घर' द्वारा ग्लैक्सी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की शुगर, बीपी, थायराइड, ब्लड टेस्ट और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जैसमिन जे. एबल, पास्टर रॉबिंसन, पास्टर अजय कुमार, पास्टर विनोद, पास्टर रामचंद्र, पास्टर राजेश, बिशप मयंक डेविड, राम आसरे, पप्पू भाई सहित 50 से अधिक सेवादारों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सफारी सवारों ने इंजीनियरिंग छात्र को पीटा:बाइक टकराने पर विवाद, छात्र जान बचाकर भागा
    Next Article
    घटिया निर्माण पर कोंच नगर पालिका सख्त:जालौन के अंबेडकर पार्क के नमूने जांच को भेजे, ठेकेदार पर कार्रवाई संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment