Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धार्मिक रील बनाने वाले युवक पर फिर, आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में मंदिर में उठक-बैठक लगवाने का वीडियो, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भगवान हनुमान की तस्वीर के साथ धार्मिक रील बनाने वाले एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। युवक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। यह रील फेसबुक पर साझा की गई थी, जिसके बाद आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने दो युवकों को एक मंदिर में ले जाकर उठक-बैठक लगवाई थी और उनसे माफी मंगवाई थी। रविवार को इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह घटना निगोही थाना क्षेत्र के चौढे़रा चौढे़री गांव की है। रामनगर बगिया निवासी देवेप प्रताप सिंह ने रविवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चौढे़री चौढे़री के साहिल ने हनुमान जी की फोटो लगाकर एक वीडियो बनाया, जिसमें 'राम राम' की जगह 'अस्सलाम अलैकुम' बोलते हुए दिखाया गया था। यह वीडियो साहिल की फेसबुक आईडी से वायरल किया गया, जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को कई हिंदूवादी संगठन के लोग गांव पहुंचे थे। उन्होंने युवकों की पहचान कर उन्हें एक मंदिर में ले जाकर उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। इस दौरान कुछ लोगों ने युवकों को पीटने का प्रयास भी किया, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैले। इन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एक तहरीर के आधार पर वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में व्हाट्सएप कॉल वायरल होने पर आरक्षी निलंबित:एसपी ग्रामीण ने मामले की जांच के आदेश जारी, सीओ सिटी करेंगे जांच
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर लखनऊ चलने का आह्वान:बसपाई बोले 14 अप्रैल को लखनऊ में मनेगी 135वीं जयंती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment