Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine War पर Putin का बड़ा ऐलान, Orthodox Easter पर 32 घंटे के सीज़फायर की घोषणा

    3 hours from now

    1

    0

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ सप्ताहांत के दौरान 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ के अवसर पर शत्रुता को कुछ समय के लिए रोकने का आह्वान किया था। ‘क्रेमलिन’ (रूस के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) द्वारा जारी पुतिन के आदेश में रूसी सेनाओं को शनिवार शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) से रविवार शाम तक युद्धविराम का पालन करने का आदेश दिया गया है। जेलेंस्की ने सप्ताह की शुरुआत में प्रस्ताव रखा कि दोनों पक्ष छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद कर दें और कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से दिया है जो रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध का यह पांचवा वर्ष है। पुतिन की इस घोषणा पर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले ईस्टर पर पुतिन ने एकतरफा रूप से 30 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की थी लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया। युद्धविराम की घोषणा करते हुए क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘‘इस अवधि के दौरान सभी सीमाओं पर शत्रुता पर रोक के आदेश जारी किए गए हैं’’। साथ ही यह भी कहा गया है कि ‘‘सैनिकों को दुश्मन द्वारा किसी भी संभावित उकसावे और आक्रामक कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा’’। आदेश में कहा गया है, ‘‘हमें उम्मीद है कि यूक्रेनी पक्ष रूसी संघ के उदाहरण का अनुसरण करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kuwait ने Iran पर लगाया Drone Attack का आरोप, Saudi की महत्वपूर्ण आयल पाइपलाइन हमले में क्षतिग्रस्त
    Next Article
    Islamabad Peace Talks | क्यों किले में तब्दील हुआ इस्लामाबाद! Pakistan पर होने वाला है भीषण हमला? आसमान में लड़ाकू विमानों का पहरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment