Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के नितिन चौहान बने ट्रेजरी अफसर:UPPSC-PCS में 17वीं रैंक हासिल की, पिता सेना से रिटायर्ड कैप्टन

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के पनई बुजुर्ग गांव निवासी नितिन सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने ट्रेजरी अफसर का पद हासिल कर अपने परिवार, क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। नितिन सिंह चौहान योगेन्द्र सिंह चौहान के पुत्र हैं। उनके पिता भारतीय सेना में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सैन्य परिवार से मिले अनुशासन और देशसेवा की भावना ने नितिन को बचपन से ही प्रभावित किया। इसी प्रेरणा से उन्होंने कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया। यह सफलता नितिन सिंह चौहान को अपने तीसरे प्रयास में मिली है। लगातार दो बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पूरी लगन से तैयारी जारी रखी। उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम रहा कि उन्होंने ट्रेजरी अफसर पद पर प्रदेश स्तर पर 17वीं रैंक हासिल की। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। नितिन की दो बहनें रेनू और बीनू हैं, जिनका विवाह हो चुका है। परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई और तैयारी में पूरा सहयोग दिया। परिजनों के अनुसार, नितिन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। वर्तमान में नितिन सिंह चौहान वर्ष 2025 की यूपीपीसीएस परीक्षा के मुख्य एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और प्रयागराज में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में उच्च पद प्राप्त करना है। गांव के लोगों ने नितिन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नितिन भविष्य में ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करेंगे तथा जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में मिट्टी खनन, सड़कों पर दौड़ रहे अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली:शिकायतों के बावजूद नहीं थमा अवैध खनन, प्रशासन की भूमिका पर सवाल
    Next Article
    सीतापुर में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 9 घायल:पुरानी रंजिश में विवाद, पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment