Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 150 स्कूली वाहन अनफिट:बच्चों की सुरक्षा खतरे में, एआरटीओ करेगा जांच और कार्रवाई

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में अनफिट स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत 838 स्कूली वाहनों में से लगभग 150 वाहन ऐसे हैं जिनकी फिटनेस फेल हो चुकी है, लेकिन वे अभी भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं या स्क्रैप नहीं किए गए हैं। जिले में पांच सौ से अधिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन स्कूलों के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए कुल 838 स्कूली वाहन परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। नियमानुसार, इन सभी वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमित फिटनेस जांच से गुजरना अनिवार्य है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजीकृत वाहनों में से करीब 150 वाहन ऐसे हैं जिनकी आयु 15 वर्ष से कम होने के बावजूद उनकी फिटनेस जांच में वे फेल हो चुके हैं। इसका अर्थ है कि ये वाहन तकनीकी रूप से सड़क पर चलने के योग्य नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि ये अनफिट वाहन वर्तमान में स्कूलों द्वारा संचालित नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि, सवाल यह भी उठता है कि यदि ये वाहन उपयोग में नहीं हैं, तो उन्हें स्क्रैप क्यों नहीं कराया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे वाहन कभी भी नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर उतर सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 150 ऐसे वाहन चिन्हित किए गए हैं जिनकी फिटनेस फेल है, जबकि उनकी आयु सीमा अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों से बात कर इन वाहनों की स्थिति की जांच कराई जाएगी। एआरटीओ सिंह ने स्पष्ट किया कि जो वाहन फिटनेस योग्य नहीं पाए जाएंगे, उनका चेचिस नंबर जमा कराकर स्क्रैप की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अनफिट वाहन सड़क पर चलता हुआ पाया गया, तो संबंधित स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोती रही बेटी, बाप को मौसियों ने मार डाला:पुलिस के पैर पकड़कर रोई पत्नी, बोली- मुझे भी मार डालेंगे; लखनऊ में दामाद की हत्या
    Next Article
    बांदा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment