Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 24 पुलिसकर्मियों का तबादला:गैर हाजिर हुए सिपाहियों को दूसरे थानों में भेजा गया

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। एक आदेश के तहत, कुल 24 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इस सूची में कई कांस्टेबल और महिला कांस्टेबलों को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग थानों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, कांस्टेबल गौरव पाल को थाना दही से थाना बिहार, आयुष्मान यादव को थाना बांगरमऊ से थाना बिहार और कुलदीप को पुलिस लाइन से थाना बिहार भेजा गया है। इसी तरह, महिला कांस्टेबल दीपिका शुक्ला को न्यायालय सुरक्षा से थाना बीघापुर और महिला कांस्टेबल आशा को आरओआईपी से थाना अचलगंज स्थानांतरित किया गया है। अन्य तबादलों में, नरेश कुमारी को थाना मौरावां से थाना अजगैन, सचिन कुमार को थाना अजगैन से थाना मौरावां, कपिल मनी को थाना बेहटा मुजावर से थाना मौरावां और नवीन कुमार को थाना मौरावां से थाना बेहटा मुजावर भेजा गया है। संत कुमार को पुलिस लाइन से थाना बेहटा मुजावर और गिरीश कुमार को थाना अचलगंज से थाना असोहा में तैनात किया गया है। सौरभ तोमर और निखिल चौधरी सहित अंकित कुमार, गौरव कुमार, प्रिंस, जितेंद्र गुप्ता, शशांक चौधरी, शुभम तोमर और दीपक चौधरी को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। महिला कांस्टेबल प्रियंका को मानवाधिकार प्रकोष्ठ से थाना बेहटा मुजावर तथा महिला हेड कांस्टेबल श्वेता देवी को पेशी क्षेत्राधिकारी लाइंस से थाना फतेहपुर चौरासी भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में सफाई मित्रों की बेटियों का सम्मान:रामनवमी पर 101 कन्याओं का पूजन, महिला सशक्तिकरण का संदेश
    Next Article
    हाथरस में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन:पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित ने किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment