Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बदला मौसम, तेज हवाओं संग बारिश:गेहूं की कटाई के बीच किसानों की बढ़ी चिंता, फसल के खराब होने की आशंका

    4 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में शनिवार शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज धूप और गर्मी के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिला। कई स्थानों पर तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल झुक गई। जिन किसानों की फसल कटकर खेतों में पड़ी थी, उन्हें नुकसान की आशंका सताने लगी है। इस समय जिले में गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है, ऐसे में बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ जगहों पर कटी हुई फसल भीग गई है, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने के लिए उसे समेटने और ढकने में जुटे नजर आए। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में काम कर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहा, तो गेहूं की पैदावार और गुणवत्ता दोनों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पहले से ही बढ़ती लागत और मौसम की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों के लिए यह बारिश संभावित नुकसान की आशंका बढ़ा रही है। जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि उन्हें जिले में हुई बारिश की जानकारी मिली है और विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं फसलों को नुकसान हुआ है, तो उसका आकलन कराया जाएगा। राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगी, जिसके आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मौसम में अचानक आए बदलाव से शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए यह राहत चिंता में बदल गई है। प्रशासन ने किसानों को मौसम पर नजर रखने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा ने शैलेंद्र दोहरे को चौथी बार जिलाध्यक्ष बनाया:औरैया में 2027 चुनाव की तैयारी के तहत हुए बदलाव
    Next Article
    IPL- दिल्ली जीत से 14 रन दूर:मुंबई ने 163 रन का टारगेट दिया, रिजवी 90 रन बनाकर आउट, मिलर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment