Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में डंपर की टक्कर से महिला की मौत:पति गंभीर, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गंगाघाट क्षेत्र में हुआ। उन्नाव में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गंगाघाट थाना क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा पुलिया के पास रात करीब 8:20 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार निवासी मोहम्मद हसन अपनी पत्नी शहनाज बेगम (करीब 55 वर्ष) के साथ होंडा शाइन बाइक से उन्नाव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहनाज बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतका के बेटे मोहम्मद आमीन और बहू, जो दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे, उन्होंने ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेज दिया। मृतका के पुत्र मोहम्मद आमीन बरकाती की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शहनाज बेगम अपने चचेरे भाई नियामत उल्ला के यहां वलीमा समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उनके परिवार में बेटा आमीन और बेटियां शबनम, सायमा और साहिन हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर फिल्म के खिलाफ PIL दाखिल:अतीक अहमद को गलत दिखाने का आरोप, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- 28 अप्रैल को सुनवाई करेंगे
    Next Article
    HC ने राणा अजीत प्रताप सिंह की हिरासत अवैध बताई:आदेश के बाद पूर्व बीज विकास निगम अध्यक्ष जेल से होंगे रिहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment