Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में फसल कटाई पर विवाद, VIDEO:दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल, दोनों पक्षों से पुलिस को शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र स्थित शेरपुर खुर्द गांव में गुरुवार को खेत की फसल काटने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर भेजा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शेरपुर खुर्द गांव में खेत की फसल काटने को लेकर बटाईदार बताए जा रहे प्रथम पक्ष और द्वितीय पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रथम पक्ष में अनिल कुमार पासी (45), राम आसरे पासी (43), हरिश्चंद्र लोध (50), राजेंद्र पासी (52) और राधा पासी (52) शामिल हैं। खेत मालिक ऋषभ सिंह (32) भी इस पक्ष से संबंधित बताए गए हैं। ये सभी शेरपुर खुर्द और करौंदी के निवासी हैं। वहीं, द्वितीय पक्ष में रईस बेग (58), फैसल मिर्जा (27), शूफियान (26), रहमान (24), फैजान (23) और चांद बीबी का नाम सामने आया है। ये सभी शेरपुर खुर्द के निवासी हैं। आरोप है कि खेत को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा और सफीपुर थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही द्वितीय पक्ष के लोग वहां से चले गए थे। पुलिस ने घायल प्रथम पक्ष के लोगों को सीएचसी सफीपुर भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दबंगई करते हुए धमकाने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव में शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार का तनाव नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम जन्मभूमि के सूर्य मंदिर पर ध्वजारोहण हुआ:अष्टमी पर चढ़ा ‘ऊं’ लिखा भगवा धर्म ध्वज, संतों की मौजूदगी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान
    Next Article
    कार सवार परिवार को ट्रक ने कुचला, बेटे की मौत:पिता समेत 3 घायल, तेज टक्कर से गड्ढे में गिरी कार, कुआं पूजन से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment