Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गंगा कटान रोकने का काम जारी:मिश्रा घाट पर 40% कार्य पूरा, लोग बोले अब मकान सुरक्षित होंगे

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव जिले में गंगा नदी के बढ़ते कटान को रोकने के लिए प्रशासन और सिंचाई विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। पश्चिमी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रा घाट पर कटान रोधी परियोजना के तहत पिलर लगाने और घाट को मजबूत करने का काम जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 60 प्रतिशत काम को मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कटान से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। सिंचाई विभाग की ओर से यह परियोजना गंगा किनारे होने वाले कटान को रोकने और घाट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। मिश्रा घाट क्षेत्र लंबे समय से कटान की समस्या से जूझ रहा था, जिससे आसपास के निवासियों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी। स्थानीय निवासी नवल गुप्ता ने इस पहल की सराहना की है। उन्होंने बताया कि इस कार्य से न केवल गंगा की धाराओं को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि घाट की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। गुप्ता के अनुसार, यह घाट काफी पुराना और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां लोग नियमित रूप से स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, खासकर सोमवार और अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। गुप्ता ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को ऐसे कार्य अन्य स्थानों पर भी कराने चाहिए, जहां कटान की समस्या गंभीर है। उन्होंने कहा कि इससे नदियों के किनारे बसे लोगों को राहत मिलेगी और उनकी जमीन व संपत्ति सुरक्षित रह सकेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल को सराहनीय बताया और गंगा संरक्षण को लेकर दिखाई जा रही गंभीरता पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि, कार्य की प्रगति को लेकर एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण काम की गति कुछ धीमी है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे दोपहर के समय मजदूरों के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अधिकतर काम सुबह के समय ही किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे किनारे 10-12 दिन पुराना सड़ा-गला शव:जालौन पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी
    Next Article
    बाईक पार्टस् गोदाम 3 घंटे आग में धधका:पार्षद पति बोले- फैक्ट्री कबाड़ बीनने वाली 4000 आबादी के लिए खतरा है प्लास्टिक गोदाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment