Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ईद की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट:सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील, व्यापक सुरक्षा इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जयप्रकाश सिंह ने शांतिपूर्ण नमाज और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह में पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और आम जनजीवन भी प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी बताया कि नमाज को दो से तीन शिफ्टों में अदा कराने की योजना बनाई गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सभी लोग सुरक्षित तरीके से नमाज अदा कर सकें। प्रयास रहेगा कि पहली शिफ्ट में आने वाले सभी लोग ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज पढ़ें, जिससे बाहर भीड़ न बढ़े। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाकर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा चुके हैं। सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि लोगों को जागरूक किया गया है कि वे ईदगाह या निर्धारित मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सड़क या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज न पढ़ें, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन ने धार्मिक नेताओं और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 जातियों को SC में शामिल करने की मांग:सहारनपुर में कश्यप समाज ने CM को भेजा ज्ञापन, बोले- महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश हो
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी:तापमान 19°C पर गिरा, 11 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, AQI 94 पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment