Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में लोडर ने बाइक को मारी टक्कर:दो अज्ञात युवकों की मौत, पुलिस पहचान में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में मंगलवार रात पुरवा मार्ग पर एक सड़क हादसे में दो अज्ञात युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना थाना दही क्षेत्र की दरोगाबाग चौकी के अंतर्गत हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुरवा मार्ग पर एक लोडर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। वहीं, मोटरसाइकिल सड़क पर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना दही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके। दुर्घटनाग्रस्त लोडर को खंती से बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटी हुई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पुलिस की मुस्तैदी से जल्द ही सुचारु कर दिया गया। दही थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL मैच के टिकट दोगुने हुए, ₹50 हजार तक रेट:लखनऊ में 95% फैन विराट कोहली को देखने आएंगे, 7 मई को RCB की LSG से भिड़ंत
    Next Article
    लखनऊ में लूटपाट करने वाले किन्नर गिरोह का खुलासा:पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV खंगाला, 2 किन्नर सहित 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment