Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में निकली पुलिस की मिशन शक्ति जागरूकता रैली:महिलाओं को दी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने इसमें भाग लिया और शहरभर में जन जागरूकता अभियान चलाया। रैली में थाना कोतवाली सदर, गंगाघाट, दही, महिला थाना, अचलगंज और माखी के मिशन शक्ति केंद्र की संयुक्त टीम शामिल थी। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने स्कूटी और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर और परिवार परामर्श समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने कोतवाली सदर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक तथा सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर रुककर आमजन को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) शामिल थे। इन नंबरों के बारे में पंपलेट भी वितरित किए गए। टीम ने बताया कि उत्पीड़न, हिंसा या आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। मिशन शक्ति टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूकता फैलाई गई और ऑनलाइन ठगी तथा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। यह जागरूकता रैली पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील
    Next Article
    डीएम ने पत्नी के साथ मां कूष्मांडा के दर्शन किए:घाटमपुर में हवन-पूजन किया, प्रदेश व जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment