Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पासिंग आउट परेड की रिहर्सल:SSP ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, 26 अप्रैल को उन्नाव पुलिस को मिलेंगे 867 सिपाही

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड से पहले रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल 26 अप्रैल को होने वाली औपचारिक पासिंग आउट परेड की तैयारियों का हिस्सा थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जय प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और परेड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। लगभग नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण पूरा कर चुके रिक्रूट आरक्षियों ने इस दौरान मार्च पास्ट, कदमताल और सलामी का प्रदर्शन किया। एसएसपी ने टोलीवार परेड का बारीकी से अवलोकन किया और आरक्षियों के समन्वय, अनुशासन तथा प्रशिक्षण स्तर की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परेड प्रशिक्षण के समापन के साथ-साथ एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में नई शुरुआत भी है। रिहर्सल के दौरान सभी रिक्रूट आरक्षियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। एसएसपी ने अपने संबोधन में उन्हें प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, कौशल और कर्तव्यनिष्ठा को वास्तविक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण और आधुनिक तकनीकी दक्षता पर विशेष जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि बदलते समय में पुलिसिंग का स्वरूप भी बदल रहा है, ऐसे में संवेदनशीलता और तकनीकी समझ अत्यंत आवश्यक है। एसएसपी ने परेड के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, सजावट, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हों। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने परेड की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रिक्रूट्स का उत्साहवर्धन किया। रिहर्सल के सफल आयोजन के बाद अब 26 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड को लेकर उत्साह और तैयारियां चरम पर हैं। यह आयोजन नवनियुक्त आरक्षियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जहां से वे विधिवत पुलिस सेवा में प्रवेश करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयतुल्लाह खामेनाई की शहादत ने ईरान को बलंद किया:दालमंडी की मस्जिद मीर नादे अली में मजलिस का आयोजन, याद किए गए रहबर
    Next Article
    हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से कम मिलने पर जहर खाया:इलाज के दौरान मौत, गोंडा में हास्पिटल जाते समय बोली- भाभी मुझे माफ कर दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment