Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में साइबर अपराध के 103 मुकदमे दर्ज:57 आरोपियों पर कार्रवाई, पीड़ितों के 60 लाख रुपए वापस कराए गए

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में साइबर अपराध के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक साइबर अपराध से जुड़े 103 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 57 मामले सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के हैं, जबकि 46 मामले वित्तीय धोखाधड़ी के हैं। पुलिस ने इन मामलों में 57 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में कुल 2 करोड़ 54 लाख रुपए की ठगी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 92 लाख रुपए होल्ड कराए, जबकि 60 लाख रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए। म्यूल खातों पर भी कार्रवाई एसएसपी ने बताया कि साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए साइबर थाना और जिले के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। इनके जरिए साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘म्यूल खातों’ के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में दर्ज तीन मुकदमों में 8 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया है। वहीं, एक आरोपी को जेल भेजा गया है। 1210 मोबाइल फोन ब्लॉक कराए पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 1210 मोबाइल फोन को बंद कराया है। इसके अलावा 347 मोबाइल फोन के IMEI नंबर स्थायी रूप से बंद कराए गए हैं। एसएसपी के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक NCRP पोर्टल पर वित्तीय अपराध से जुड़े 3202 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें करीब 2 करोड़ 93 लाख रुपए होल्ड कराए गए हैं। स्कूल-कॉलेजों में चल रहा जागरूकता अभियान साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस हर सप्ताह और हर महीने जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध की रोकथाम और शिकायतों पर कार्रवाई के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों और अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से रहें सावधान एसएसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक को न खोलें और किसी के साथ OTP शेयर न करें। उन्होंने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली ठगी से भी सावधान रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी व्यक्ति को डिजिटल तरीके से गिरफ्तार नहीं करती है। गिरफ्तारी की कार्रवाई भौतिक रूप से की जाती है और व्यक्ति को थाने लाया जाता है। एसएसपी ने बताया कि साइबर ठग कई बार पुलिस या अन्य अधिकारियों की वर्दी और पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात की ठंडी हवाओं से उमस में राहत:अलीगढ़ में आज 33 डिग्री रहेगा तापमान, सुबह से खिली तेज धूप
    Next Article
    गोंडा में 38 घंटे से राजमिस्त्री लापता:तालाब में डूबने की आशंका पर SDRF और गोताखोर तलाश में जुटे, पुलिस भी मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment