Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सेल्समैन से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़, VIDEO:सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा, फुटेज से आरोपियों की तलाश

    4 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। माढ़ापुर रोड स्थित एक दुकान पर सेल्समैन के साथ मारपीट की गई और दुकान में तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, माढ़ापुर रोड पर स्थित कंपोजिट दुकान पर विकास पुत्र उपदेश अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था। वहां उनकी सेल्समैन से कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने घटना के सबूत मिटाने के इरादे से वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों की दबंगई साफ देखी जा सकती है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है। दुकानदारों ने इस तरह की घटनाओं को व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित सेल्समैन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म:शादी का वादा कर 11 माह बनाए संबंध, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
    Next Article
    सलमान से टकराएंगे प्रभास, ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट:ईद वीकेंड मुकाबले की सुगबुगाहट तेज हुई, दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों पर इंडस्ट्री की नजरें टिकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment